29 Mar 2024, 20:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हफ्तार नीत लीबियाई सेना ने इटली के ड्रोन को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:00AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंघाजी। फिल्ड मार्शल खलिफा हफ्तार नीत लीबियाई राष्ट्रीय सेना (एलएनए) ने देश के पश्चिमी हिस्से में इटली के एक मानव रहित वाहन (ड्रोन) को मार गिराने का दावा किया है। एलएनए के प्रवक्ता अहमद मिसमारी ने गुरुवार को कहा कि एलएनए की वायु सेना ने इटली के ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि एलएनए के सुप्रीम कमांड इस मामले में इटली के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि इसका ड्रोन कैसे लीबियाई हवाई सीमा में घुस गया। एलएनए पश्चिमी-आधारित राष्ट्रीय समझौते की लीबिया सरकार (जीएनए) के प्रति वफादार बलों के साथ संघर्ष में लगा हुआ है। दोनों पक्षों के बीच तनाव अप्रैल में बढ़ गया था जब हफ्Þतार के नेतृत्व वाली सेना ने जीएनए के प्रति वफादार बलों से त्रिपोली की राजधानी पर कब्जा हासिल करने के लिए आक्रामक अभियान शुरू किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »