28 Mar 2024, 14:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जल्द से जल्द बोलीविया लौटना चाहता हूं : मोरेल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 10:57AM | Updated Date: Nov 21 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरेल्स ने कहा कि वह जल्द से जल्द अपने देश लौटना चाहते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें वहां की अंतरिम सरकार से सुरक्षा की गारंटी चाहिए। बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए वहां की सेना ने मोरेल्स से पद से इस्तीफा देने को कहा था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अपना पद छोड़ने के बाद वह मैक्सिको चले गये थे जहां वह अभी भी शरण लिए हुए हैं। मोरेल्स ने गत बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि वह चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थ इस मामले में हस्तक्षेप करें और उनकी अपने देश लौटने में मदद करें।
 
मोरेल्स ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र मेरे बोलीविया लौटने के खिलाफ है। लेकिन मैं जल्द से जल्द बोलीविया लौटना चाहता हूं। मैं सिर्फ सरकार से अपनी सुरक्षा की गारंटी का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो उसके लिए अंतरिम सरकार दोषा होगी।’’  इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा था कि बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति मोरेल्स ने मैक्सिको से स्वदेश लौटने के लिए संयुक्त राष्ट्र से अब तक किसी प्रकार की मदद का अनुरोध नहीं किया है।
 
डुजारिक ने कहा कि  मोरेल्स की ओर से किए गए अनुरोध के बारे में संयुक्त राष्ट्र को कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि  मोरेल्स ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल की थी। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। इस बीच, बोलीविया के ऊपरी सदन की विपक्षी उपाध्यक्ष जीनिन एनजÞ ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया है, बोलीविया के संवैधानिक न्यायालय ने उनके दावे को वैध माना है। 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »