29 Mar 2024, 02:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 13 जवान मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:18AM | Updated Date: Nov 21 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदु प्रांत के सैन्य अड्डे में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 13 जवान मारे गये और अन्य पांच घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। टोलो न्यूज के अनुसार यह हमला मंगलवार रात में हुआ जब तालिबानी आतंकवादियों के एक समूह ने इमाम साहिब जिले के अरबाबखेल गांव में सैन्य अड्डे में हमला कर दिया। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जबकि अफगानिसातन रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया। यह हमला उस समय हुआ जब अफगानिस्तान सरकार और तालिबान एक दूसरे के कैदियां को सौप रहे थे जिसे शांति समझौते के रूप में एक अच्छी शुरुआत के रूप में देखा जा रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »