29 Mar 2024, 04:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव : मतगणना शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:49AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को समाप्त हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक औसत मतदान 80 फीसदी रहा। श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का फैसला रविवार को होगा। आज सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तब से ही 12 हजार मतदान केंद्रों में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रीलंका में राष्ट्रपति के लिए मतदान एक संशोधित उन्नत मतदान प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जहां मतदाता अपने मतपत्रों को डालते समय अपनी पहली और दूसरी वरीयता के दोनों उम्मीदवारों को चिह्नित करते हैं।

श्रीलंका में इस बार राष्ट्रपति पद के लिए कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। श्रीलंका इस समय सुरक्षा और आर्थिक हालात सहित कई चुनौतियों से जूझ रहा है। देश में राष्ट्रपति चुनाव के बीच कुल 69 हिंसा की खबरें आयी हैं। अनुराधापुरा जिले में मुस्लिम वोटरों की बस में एक बंदूकधारी ने बस पर गोलीबारी की। वहां के राजनीतिक सलाहकारों के मुताबिक चुनाव में यूनाइटेड नेशनल पार्टी के उम्मीदवार सजित प्रमादासा और श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट के गोताबाया राजपक्षे के बीच मुख्य मुकाबला है। राजपक्षे के पास सुन्हाला बुद्ध लोगों का मजबूत समर्थन है और यह यहां बहुसंख्यक हैं। श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी तमिल नेशनलिस्ट अलायंस ने प्रेमादासा को अपना समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »