29 Mar 2024, 14:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया के स्कूल में गोलीबारी करने वाले छात्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 4:11PM | Updated Date: Nov 16 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सौगस उच्च विद्यालय में गोलीबारी करने वाले हमलावर छात्र की शनिवार को मौत हो गयी। उसने गोलीबारी करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के कैप्टन केंट वेगनर के अनुसार मृतक की पहचान नथानिएल बेरो के रुप में की गयी है।  उन्होंने कहा,‘‘ हमने हमले के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कि लेकिन हमें किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट पत्र नहीं मिला है जिससे हमले की वजह का स्पष्ट पता लगाया जा सके।’’ उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नथानिएल ने पहले से ही हमले की योजना बनाई थी और उसे मालूम था कि बंदूक किस तरह से चलाई जाती है। लॉस एंजिलिस के काउंटी शेरिफ एलेक्स विल्लानुएवा ने बताया था कि गोलीबारी में घायल दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान दो किशोरों की मौत हो गयी। हमलावर समेत चार लोग घायल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »