28 Mar 2024, 18:29:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने बोलीविया में शांति के लिए निजी दूत भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 11:47AM | Updated Date: Nov 15 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने बोलीविया में जारी राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रीय नेताओं को समर्थन देने के लिए इस देश में एक निजी दूत भेजा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोलीविया में जारी घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हैं।’’ उन्होंने विवादित राष्ट्रपति चुनाव परिणाम को लेकर शुरू हुए प्रदर्शनों के बाद हिंसा की बढ़ती घटनाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा, गुटेरेस ने सभी बोलीवियाई लोगों से हिंसा से दूर रहने और संयम बरतने की अपील दोहरायी है।
 
दुजार्रिक ने कहा, गुटेरेस ने बोलीविया के सभी पक्षों के साथ संपर्क साधने के लिए जीन अर्नाल्ड को अपना निजी दूत नियुक्त किया है। उन्होंने पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय चुनावों के माध्यम से इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संयुक्त राष्ट्र का समर्थन दिया है।’’ जीन अर्नाल्ड कोलंबिया मामलों में महासचिव के विशेष प्रतिनिधि रह चुके हैं। उन्होंने जॉर्जिया, अफगानिस्तान, बुरुंडी और ग्वाटेमाला के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
 
गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच श्री मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मोरालेस और लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की।  मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »