28 Mar 2024, 21:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग में लगातार चौथे दिन यातायात बाधित, स्कूल और विश्वविद्यालय बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:40PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग में सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को लगातार चौथे दिन राजमार्ग और परिवहन के अन्य साधनों को अवरुद्ध करना जारी रखा जिसके कारण शहर के स्कूल, विश्वविद्यालय और शॉपिंग मॉल बंद करना पड़े।  बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़े। कल रात शहर के एजूकेशन ब्यूरो ने घोषणा की कि एहतियात के तौर पर सभी स्कूल बंद रहेंगे। कई विश्वविद्यालयों ने भी गुरुवार से अपने परिसरों को बंद रखने और इनमें पढ़ाई नहीं होने की घोषणा की है। शहर के कई मुख्य शॉपिंग मॉल ने आज बंद रहने की घोषणा की है। मीडिया ने स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चीन प्रशासित इस क्षेत्र में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनों के बीच हुई झड़प में अब तक 64 लोग घायल हुए हैं और उन्हें हांगकांग के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 34 लोगों की हालत स्थिर है और 23 लोगों को छुट्टी दे दी गई है जबकि एक व्यक्ति का अभी भी इलाज जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »