29 Mar 2024, 11:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने तुर्की के समक्ष रखा 100 अरब डॉलर के व्यापारिक का प्रस्ताव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:22AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन के समक्ष 100 अरब डॉलर के व्यापारिक समझौते की पेशकश की है। वाशिंगटन पोस्ट की मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने इस पेशकश के अलावा तुर्की को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने का भी प्रस्ताव दिया है। रूस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को लेकर अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प के इस प्रस्ताव से अमेरिका और तुर्की के बीच संबंध और बेहतर हो सकते हैं। 

ट्रम्प के इस प्रस्ताव से अमेरिकी कांग्रेस के हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव के सांसद नाराज हो सकते हैं, जिन्होंने गत माह सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हुए उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की थी। तुर्की ने नौ अक्टूबर को उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाली सेना और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले कर ऑपरेशन पीस स्प्रिंग नामक अपने सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी थी। एर्दोगन बुधवार को अमेरिका जाएंगे जहां दोनों नेताओं के बीच तुर्की के अमेरिकी लड़ाकू विमान और मिसाइल प्रणाली खरीदने तथा रूसी एस-400 प्रणाली पर चर्चा की जाएगी। अमेरिका ने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 परियोजना से जुलाई में तुर्की की भागीदारी निलंबित करने की घोषणा की थी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »