29 Mar 2024, 11:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 11:23AM | Updated Date: Nov 13 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूक्रे। बोलीविया में चुनावों में अनियमितता को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में सात लोग मारे गए हैं। एल डेबर न्यूज पोर्टल ने अभियोजन जनकल के कार्यालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले की रिपोर्टों में दो लोगों के मारे जाने की सूचना थी। पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दो लोग ला पाज में, दो लोग संता क्रूज में और तीन लोग कोचबम्बा में मारे गये हैं। स्थायी राहत सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि 12 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में 169 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »