29 Mar 2024, 06:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शन आवश्य सुधारों के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं : मेहदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 11:13AM | Updated Date: Nov 13 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने कहा है कि देश में बड़े पैमाने पर हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन सुधार के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। एज-सुमरिया टेलीविजन ने मंगलवार को मेहदी के हवाले से कहा, ‘‘प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण घटना और सुधार के लिए महान अवसर हैं, जो लंबे समय से देश में व्याप्त समास्याओं का समाधान करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को मंत्रिमंडल के सदस्यों को भ्रष्टाचार का आरोपी नहीं कहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सात महीने पहले जब मौजूदा सरकार ने काम करना शुरू किया था, तब से देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मेहदी ने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कहा था कि वह देश में जारी हिंसा के बीच मंत्रिमंडल में और चुनाव कानून में बदलाव करेंगे। साथ ही उन्होंने मंत्रियों और राष्ट्रपति सहित उच्चाधिकारियों के वेतन में 50 प्रतिशत कटौती करने की भी घोषणा की थी। इसके अलावा इराक के अधिकारियों ने संसद सदस्यों की संख्या कम करने के लिए संविधान में संशोधन करने का भी वादा किया था।
 
इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालिह तथा प्रधानमंत्री मेहदी 31 अक्टूबर को राष्ट्र व्यापकी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये थे। इराक के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने रविवार को कहा था कि इराक में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान तीन सौ से अधिक लोग मारे गये हैं तथा लगभग 15 हजार लोग घायल हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »