29 Mar 2024, 04:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मंगलवार को संसद की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी : अनेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 9:21AM | Updated Date: Nov 12 2019 9:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला पाज। बोलीविया सीनेट के दूसरे उप स्पीकर जिएनिन अनेज ने कहा कि देश के राष्ट्रपति इवो मोरालेस का आधिकारिक तौर पर इस्तीफा स्वीकार करने और अनेज को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने को लेकर मंगलवार को बोलीविया संसद की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। अनेज ने कहा, ‘‘हम संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं और इसके कारण हमने सभी सहयोगी और सीनेटर की मंगलवार को बैठक बुलाई है।’’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि बोलीविया में 22 जनवरी 2020 तक एक बार फिर चुनाव करा लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बोलीविया में अक्टूबर में चुनाव कराए गए थे और आधिकारिक चुनाव नतीजे के अनुसार श्री मोरालेस पहले राउंड में विजयी रहे थे लेकिन वहां के विपक्षी दल के नेता कार्लोस मेसा ने मोरालेस पर चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए नतीजों को मानने से इंकार कर दिया था जिसके बाद वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गयी थी।
 
इस बीच अमेरिका की संस्था (ओएएस) की शुरुआती रिपोर्ट में भी अक्टूबर में हुए चुनाव में धांघली की बात सामने आयी थी। चुनाव नतीजे के बाद बोलीविया में हिंसा भड़क गयी थी और सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद गत रविवार को मोरालेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अर्जेंटीना, वेनेजुएला, क्यूबा, ??और मेक्सिको सहित कई देशों ने बोलीविया में जारी विरोध प्रदर्शन को तख्तापलट के रूप में वर्णित किया है। इस बीच मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने सोमवार को घोषणा की कि उनका देश मोरेल्स को राजनीतिक शरण देगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने भी सोमवार को कहा कि बोलीविया सरकार विपक्षी नेता के साथ बातचीत में के लिए तैयार थी लेकिन विपक्ष का बर्ताव ऑर्केस्ट्रेटेड तख्तापलट करने जैसा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »