29 Mar 2024, 01:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:19AM | Updated Date: Nov 12 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह ब्राजील में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के सहायक यूरी उशाकोव ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुतिन 13 से 14 नवंबर के बीच ब्राजील में आयोजित होने वाले 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत पांच देश हैं। उन्होंने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में पुतिन के अलावा ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि रूस 2020 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »