28 Mar 2024, 22:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुशेहर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त : ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:20AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने कहा है कि वह रूस के सहयोग से बन रहे बुशेहर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। ईरान के उपराष्ट्रपति एवं परमाणु ऊर्जा संगठन के अध्यक्ष अली अकबर सलेही ने रविवार को इस परमाणु संयंत्र की आधारशिला रखने के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। इससे पहले आज दोनों देशों ने परमाणु संयंत्र की दूसरी इकाई का काम शुरू कर दिया।

ईरान और रूस के बीच नवंबर 2014 में बुशेहर-2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संयुक्त रूप से निर्माण को लेकर एक समझौता किया था। इसके दो वर्षों बाद इस योजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत हुई थी। इस परमाणु संयंत्र की दूसरी इकाई 2024 तक शुरू हो जाएगी जबकि तीसरी 2026 में ही शुरू होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »