कंपाला। युगांडा के उत्तरी पडेर जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी है और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मीडिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस कमांडर टॉम बैनोमुगीशा के हवाले से बताया कि सुबह बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े थे।
इस दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की मौत गयी और 11 अन्य घायल हो गये। दक्षिण-पश्चिम कानुंगु जिले में सितंबर में बिजली गिरने के दौरान चार किसानों की मौत हो गयी थी। युगांडा के मौसम विभाग के मुताबिक पिछले माह वर्षा ऋतु के दौरान देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने, बाढ़ आने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गयी थी।