20 Apr 2024, 13:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु हथियारों की संख्या कम करने को तैयार : चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 4:35PM | Updated Date: Nov 8 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। चीन ने कहा है कि वह हथियारों पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका-रूस के बीच जारी बातचीत में शामिल नहीं होगा लेकिन अपने परमाणु हथियारों की संख्या कम करने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्रालय के हथियार नियंत्रण एवं निरस्त्रीकरण विभाग के महानिदेशक फू कोंग ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। श्री फू ने मास्को अप्रसार सम्मेलन में कहा,‘‘ हम दोनों परमाणु महाशक्तियों से परमाणु हथियारों की संख्या और कम करने का आग्रह करते हैं ताकि अन्य परमाणु हथियार संपन्न देश हथियारों की संख्या कम करने को लेकर बातचीत में शामिल हो सकें।
 
उन्होंने कहा कि चीन किसी भी प्रकार की बातचीत में शामिल नहीं है लेकिन अपने परमाणु हथियारों की संख्या कम करने को लेकर तैयार है। फू ने कहा, ‘‘अमेरिका को अपनी वैश्विक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने और उसे तैनात करने से बचना चाहिए। अमेरिका और रूस के बीच नये सिरे से बातचीत शुरू होनी चाहिए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »