28 Mar 2024, 22:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किर्गिजस्तान के एक कैफे विस्फोट, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 3:49PM | Updated Date: Nov 8 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिश्केक। किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में शुक्रवार को एक कैफे में हुए तीन धमाकों में कई लोग घायल हो गये। रूस की संवाद समिति स्पूतनिक के संवाददाता के अनुसार पहले विस्फोट के तत्काल बाद दो और धमाके हुए और वहां आग लग गयी। अग्निशमन कर्मी मौके पर आग बुझाने के काम में तत्काल जुट गये। विस्फोट में घायल हुए दो लोगों को मौके से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अग्निशमन कर्मियों के अनुसार शुरुआती जानकारी के अनुसार कैफे में रखे गये गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »