18 Apr 2024, 07:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने यमन सरकार और अलगावादियों के बीच समझौते का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 2:55AM | Updated Date: Nov 7 2019 2:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को यमन सरकार और दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद (एसटीसी) के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हुए इसे देश की शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया। दोनों के बीच मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। खान ने ट्वीट कर कहा,‘‘सऊदी नेतृत्व द्वारा की गई पहल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)सरकार द्वारा समर्थन के परिणामस्वरूप, पाकिस्तान ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करता है। हमें भरोसा है कि यह यमन में शांति, सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति में सुधार लाएगा।’’  गौरतलब है कि यमन सरकार और एसटीसी हौसी विद्रोहियों के आंदोलन का विरोध कर रही हैं। यमन में 2015 से ही हौसी विद्रोहियों का आतंक फैला हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »