29 Mar 2024, 11:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शी, मैक्रॉन ने पेरिस समझौते का किया समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:59AM | Updated Date: Nov 7 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। राष्ट्रपति मैक्रॉन ने अमेरिका का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ देशों के इस समझौते से बाहर आने से उन्हें निराशा हुई है। फ्रांस के राष्ट्रपति की अपने कार्यकाल के दौरान यह दूसरी चीन की यात्रा है। गौरतलब है कि अमेरिका ने इस समझौते से बाहर आने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »