20 Apr 2024, 02:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान सीमा पर 15 हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:16PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशांबे। ताजीकिस्तान-उज्बेकिस्तान की सीमा के इश्कोबोड नाके पर एक हथियारबंद समूह के 20 बंदूकधारियों ने बुधवार तड़के सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 15 हमलावर मारे गये और पाच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान के दौरान दो ताजिक सुरक्षा अधिकारी भी मारे गये। तजाकिस्तान की स्टेट कमेटी फॉर नेशनल सिक्योरिटी (एससीएनएस) ने बताया कि आज तड़के एक हथियारबंद समूह के हथियारों से लैस 20 नाकाबपोश ने उज्बेकिस्तान से सटी इश्कोबोड के अलानाबाद सीमा टुकड़ी की सैन्य इकाई की सीमा चौकी संख्या चार पर हमला कर दिया।
 
मीडिया के अनुसार अज्ञात हमलावरों के पास से पांच असॉल्ट राइफलें जब्त की गयी। एससीएनएस ने बताया विशेष अभियान चलाये जाने पर हथियारबंद समूह के 15 लोगों को मार गिराया और पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अभियान में एक जवान और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी। हमलावरों के खिलाफ तलाश अभियान अभी जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »