28 Mar 2024, 20:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने पत्रकारों के खिलाफ बढ़ते हमलों पर दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 1:52AM | Updated Date: Nov 4 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों के खिलाफ बढ़ते हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है। गुटेरेस ने शनिवार को ‘पत्रकारों के खिलाफ अपराधों की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ पर कहा कि पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों के खिलाफ शारीरिक हमले और उनके कार्यों में बाधा डालने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।  

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,‘‘ जब पत्रकारों को निशाना बनाया जाता है तब पूरे समाज को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। पत्रकारों की रक्षा करने की क्षमता के बिना सूचित रहने और निर्णय लेने में योगदान करने की हमारी क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है। ’’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ इन हमलों और घटनाओं में मुकदमे की धमकी, गिरफ्तारी, कारावास, पत्रकारिता संबंधी पहुंच से वंचित करना और उनके खिलाफ अपराधों की जांच को विफल करना शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »