18 Apr 2024, 18:21:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शंघाई सहयोग संगठन की अगली बैठक भारत में होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 3:10PM | Updated Date: Nov 2 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंद। उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने कहा है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रमुखों की अलगी बैठक भारत में होगी। अरिपोव ने शनिवार को कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की अगली बैठक भारत में होगी, जो पहली बार हमारे संगठन के सरकारी प्रमुखों की परिषद की अध्यक्षता करेगा।’’  उन्होंने ताशंकद में हुई एससीओ की बैठक के दौरान इस मेजबानी की जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए भारत का धन्यवाद किया। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ का पूर्ण सदस्य बने थे। एससीओ एक अंतर सरकारी संगठन है और मौजूदा समय में चीन, भारत, कजाखस्तान, किग्रिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तीन आठ सदस्य हैं। साथ ही इसके अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान तथा मंगोलिया इसके पर्यवेक्षक देश हैं, जबकि अर्मेनिया, अजेर्बैजान, कम्बोडिया नेपाल, श्रीलंका और तुर्की इसके वार्ताकार देश हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »