29 Mar 2024, 00:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के पुल-ए खुमरी में विस्फोट, 11 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 2:38PM | Updated Date: Nov 2 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बागलान की राजधानी पुल ए-खुमरी में शनिवार को विस्फोट होने से दो सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोग घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जावेद बशरत ने कहा कि पुल ए-खुमरी शहर में स्थित पुलिस मुख्यालय के थोड़ी दूर पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर विस्फोट हुआ, जिसके कारण दो सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोग घायल हो गये।  उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दिये बिना बताया कि घटना की जांच शुरुआती दौर में है। सरकारी अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद उमर वारडक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »