20 Apr 2024, 15:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा में प्रदर्शन के दौरान 96 फिलिस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 10:04AM | Updated Date: Nov 2 2019 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। पूर्वी गाजा पट्टी में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प के दौरान कम के कम 96 फिलिस्तानी प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल केद्रा ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी गाजा पट्टी में 96 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इसमें से 57 प्रदर्शनकारी इजरायली सैनिकों की गोली लगने से घायल हुए हैं। गाजा पट्टी में शुक्रवार को इजरायल के खिलाफ हुए प्रदर्शन में हजारों फिलिस्तानियों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीनियों ने पिछले वर्ष ‘ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न’ नाम से शुरू हुए इजरायल के खिलाफ सप्ताहिक प्रदर्शन शुरू किया था। यह प्रदर्शन उसी का हिस्सा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »