25 Apr 2024, 03:46:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने कश्मीर मसला बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 4:24PM | Updated Date: Nov 1 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने फिर से अपील की है कि भारत और पाकिस्तान को मानवाधिकारों के पूर्ण सम्मान के साथ  कश्मीर मसले का समाधान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरूवार को मीडिया से कहा‘‘  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत और पाकिस्तान दोनो से अपील की है कि इस बिषय को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए और हमने इस मामले में स्पष्ट कर दिया है, खासकर मानवाधिकार आयुक्त ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर का मसला मानवाधिकारों के पूर्ण सम्मान के साथ ही सुलझाया जा सकता है।’’
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महासभा में कहा कि कश्मीर मसले का हल करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत निश्चित तौर पर एक आवश्यक तत्व है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद से ही पाकिस्तान कश्मीर मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रहा है लेकिन भारत ने जोर देकर कहा है कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना भारत का आंतरिक मामला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »