20 Apr 2024, 07:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस के बार में गोली चलाने से छह लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 9:17AM | Updated Date: Nov 1 2019 9:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के मार्सिल्ले शहर में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा बार के अंदर गोली चलाने से छह लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार मार्सिल्ले शहर के ला टर्मिनस बार में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 2030 बजे एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली चलानी शुरु कर दी। इस घटना में छह लोग घायल हो गये है जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और अधिकारियों ने बार के आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल सका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »