16 Apr 2024, 20:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग परमाणु हथियार के पक्ष में नहीं : रूसी राजदूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 1:10AM | Updated Date: Nov 1 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया की ओर से गुरुवार को जापान के समुद्र की तरफ दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बीच रुस ने कहा है कि इस कोरियाई देश के शासक किम जोंग उन परमाणु हथियार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उत्तर कोरिया में रूसी राजदूत एलेक्जेंडर मैटसेगोरा ने मीडिया के साथ साक्षात्कार में यह बात कही। मैटसेगोरा ने कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर कोरिया के शासक ने पूरी ईमानदारी और सच्चाई से यह बात कही है।  उनके बहुत से करीबी और शुभचिंतक हालांकि उनको ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं  लेकिन उन परमाणु हथियारों से तौबा करने का महती निर्णय ले चुके हैं।’’
 
रूसी राजदूत ने आशा व्यक्त की कि उत्तर कोरिया के शासक अपनी बात पर कायम रहेंगे और भविष्य में भी इस पर अमल  करेंगे। यह पूछे जाने पर कि कहीं उन अपना फैसला बदल तो नहीं लेंगे,उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक ने नये साल के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर अमेरिका उनके देश पर कुछ थोपने की कोशिश करता है तो उन्हें अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए मजबूरन ‘नये रास्ते’ अख्तियार करने पड़ेंगे। इस बीच दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आॅफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने आज अपराह्न जापान के समुद्र की तरफ दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जापान के रक्षा मंत्री टारो कोनो  ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा  कि उत्तर कोरिया की ओर से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गयीं लेकिन वे हमारे देश की धरती अथवा समुद्र में नहीं गिरी हैं। उन्होंने कहा,‘‘ उन्होंने करीब 350-400 की रेंज में मिसाइलें दागी हैं।’’  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »