19 Apr 2024, 11:19:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस : भूकंप में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 3:57PM | Updated Date: Oct 31 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी मिनदानो द्वीप में गुरुवार को आए भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार  दिन में एक बजकर 11 मिनट पर आया। इसका केन्द्र मनीला शहर के नजदीक 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार दावओ शहर में एक भूकंप के कारण एक इमारत गिर गई जिसमें अनेक लोग फंसे हैं और उन्हें बचाने का काम जारी है। शहर के महापौर ने सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज को रोकने तथा निजी एवं सरकारी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »