24 Apr 2024, 20:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दोस्त की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 11:21AM | Updated Date: Oct 31 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जिम्बाब्वे में एक विशाल मगरमच्छ के पंजों में फंसे अपनी दोस्त को बचाने के लिए एक लड़की ने उसकी पीठ पर छलांग लगा दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, सिंड्रेला गांव में नौ वर्षीय लड़की लाटोया मुवानी अपने दोस्तों के साथ तैर रही थी, तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
 
दोस्त रेबेका मुंकोंब्वे ने मगरमच्छ की पीठ पर छलांग लगा दी। मुंकोंब्वे ने कहा, "वहां तैर रहे बच्चों में सबसे बड़ी मैं थी। इसी ने मुझे उसे बचाने के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मगरमच्छ ने लाटोया का हाथ और पैर पकड़ लिया था। यह देखकर रेबेक्का उससे भिड़ गई और उसकी आंख में तबतक हमला करती रही जबतक लड़की पर से उसकी पकड़ धीमी ना हो गई। उसने कहा, "लाटोया के आजाद होते ही मैं उसके साथ किनारे पर तैरकर आ गई। मगरमच्छ ने हम पर दोबारा हमला नहीं किया।
 
रेबेक्का घायल नहीं हुई, लेकिन उसकी दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक नर्स ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लाटोया को हल्की चोटें आई हैं। उसके पिता फॉर्चून मुवानी ने कहा, "मैं ईश्वर का आभारी हूं। उन्होंने कहा, "लाटोया ठीक हो रही है..उसके अस्पताल से जल्दी आने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »