28 Mar 2024, 16:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की के सुरक्षबलों ने तीन दिनों में किया 391 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:16AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। तुर्की के सुरक्षबलों ने पिछले तीन दिनों में कुल 391 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तुर्की ने अपने 25 प्रांतों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूहों के खिलाफ अभियान चल कर 146 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 

तुर्की स्थिति कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी आतंकवादी संगठन के खिलाफ अभियान में कुल 245 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की ने दावा किया कि इस वर्ष आईएस के आतंकवादियों ने कम से कम 300 लोगों की हत्या की है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तुर्की ने सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए आईएस आतंकवादियों और कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ उत्तरी सीरिया में आॅपरेशन स्प्रिंग शुरू किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »