19 Apr 2024, 22:19:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी तेल संयंत्रों पर हमले की जांच में मदद की पुतिन ने की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:47AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमलों की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। पुतिन ने अल अरबिया, स्काई न्यूज अरबिया और आर टी अरबिक ब्रोडकास्टर्स के साथ बातचीत के दौरान कहा,‘‘मैंने  सऊदी शासक  और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलाजीज अल साउद से व्यक्ति तौर पर बात करके तेल संयंत्रों पर हमले के मसले पर चर्चा की है। मैंने उनसे कहा कि मैं समझता हूं कि साक्ष्य एकत्र करना बेहद आश्वयक है ताकि यह पता चल सके कि हमले में किसका हाथ है। क्राउन प्रिंस मेरे विचारों से सहमत भी हुए हैं।’’उन्होंने कहा,‘‘क्राउन प्रिंस ने मुझसे पूछा कि क्या रूस हमले की जांच में शामिल होगा। इस पर मैंने कहा कि जांच के लिए जो कुछ भी हमसे करने के लिए कहा जायेगा हम करेंगे।
 
’’रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमले से तेल बाजार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भर हुयी हैं। उन्होंने कहा,‘‘इस तरह के हमलों से किसी को फायदा नहीं होता, खासकर हमला करने वाले को तो कतई नहीं। अगर किसी ने यह सोचा होगा कि इस तरह के हमले से तेल बाजार पर प्रभाव पड़ेगा , तो वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाये। मेरे विचार से तेल की कीमतों में कोई खास उछाल नहीं आया है।’’ उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक हमले के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।  पुतिन ने कहा,‘‘ हम अपनी बात पर कायम हैं कि जांच के जरिये सच्चाई सामने आये बिना हमले के लिए किसी निर्दोष पर दोष मढ़ना अनुउचित है।’’ उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर को सऊदी  अरब की सबसे बड़ी तेल कम्पनी अरामको के दो ठिकानों  अबकैक और खुरैस पर ड्रोन से हमला हुआ था। अमेरिका का  कहना है कि हमले के पीछे ईरान का हाथ है लेकिन ईरान ने इससे इंकार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »