28 Mar 2024, 23:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 7:29PM | Updated Date: Oct 13 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के लागोस में एक इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गयी और कम से कम छह लोग घायल हो गये। लागोस की आपात प्रबंधन एजेंसी के महाप्रबंधक फेमी ओकी ओसानयिनतोलू ने रविवार को बताया कि शहर में भारी बारिश होने के कारण एक पुरानी इमारत ढह गयी। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चों की इमारत के मलबे में दबने से मौत हो गयी। 

महिला का पति हादसे में बाल-बाल बच गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी के ऊपर स्थित एक इमारत ढह गयी और पहाड़ी के नीचे बनी इमारतों पर गिर गयी। मलबे के भीतर अभी भी लोग फंसे हुए हैं जिनकी संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »