18 Apr 2024, 20:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी आतंकवादियों ने की वार्दाक के गवर्नर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 6:12PM | Updated Date: Oct 13 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के मध्य प्रांत वार्दाक में तालिबानी आतंकवादियों ने रविवार को प्रांत के गवर्नर राज मोहम्मद वजीरी की हत्या कर दी। गवर्नर की कोटी सांगी जिले में गोलाई अस्पताल इलाके में उनकी ही कार में हत्या कर दी गयी। तालिबान ने गवर्नर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। काबुल पुलिस के सूत्रों ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले लगभग दो दशक से सरकारी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान शांति बहाल करने की सभी कोशिशें विफल रहीं। देश में अस्थिरता का दौर कायम रहने के कारण इस्लामिक स्टेट जैसे दूसरे आतंकवादी संगठन भी सिर उठाने लगे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »