25 Apr 2024, 09:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्कीना फासो में मस्जिद में बड़ा आतंकी हमला, 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:13AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओगाडुआगो। पश्चिम अफ्रीका के देश बुर्कीना फासो में एक मस्जिद में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। एएफपी के रिपोर्ट के अनुसार, सलमोसी के एक गांव में कुछ हथियार बंद लोगों ने मस्जिद पर हमला किया। मस्जिद में घुसते ही बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इन बंदूकधारियों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के अनुसार, सालमोसी की मस्जिद में ये हमला शुक्रवार शाम 7 से 8 के बीच किया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »