29 Mar 2024, 20:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी से वार्ता के लिए मध्यस्थों के प्रयास सराहनीय : ईरानी मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:00AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि तेहरान सऊदी अरब से वार्ता कराने में मध्यस्थों के प्रयास का स्वागत करता है। मध्यस्थों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी हैं जो शनिवार को यहां पहुंचे हैं। प्रेस टीवी ने जरीफ द्वारा तुर्की की टीआरटी वर्ल्ड को दिए साक्षात्कार के हवाले से कहा, "हम सऊदी अरब से किसी भी मुद्दे पर वार्ता करने के लिए हमेशा से तैयार हैं। सऊदी अरब हमारा पड़ोसी है। हम यहां स्थायी तौर पर रहने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे पास एक-दूसरे से बात करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, और हम सऊदी अरब से बात करने के लिए तैयार हैं, चाहे प्रत्यक्ष रूप से या मध्यस्थों के माध्यम से।"

खान की तेहरान यात्रा के संबंध में सवाल करने पर जरीफ ने कहा, "हमने कभी किसी मध्यस्थ को मना नहीं किया.. हम हमेशा मध्यस्थता के लिए तैयार रहे हैं, और हम अपने सऊदी पड़ोसी से प्रत्यक्ष वार्ता के लिए हमेशा से तैयार रहे हैं।" मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने के इस्लामाबाद के प्रयास के तहत इमरान ईरान और सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। पाकिस्तानी समाचार डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खान पहले ईरान जाएंगे और वहां रात में रुकेंगे। वे राष्ट्रपति हसन रूहानी से रविवार को मुलाकात करेंगे। इसके बाद सऊदी नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए रविवार को ही वे रियाद के लिए रवाना होंगे। टीआरटी को दिए साक्षात्कार में जरीफ ने जोर देकर कहा कि सऊदी अरब अगर सुरक्षित रहना चाहता है तो उसे अपने पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते बनाने की जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »