29 Mar 2024, 00:38:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जातीय नरसंहार को अंजाम दिया तो तुर्की पर लगेंगे प्रतिबंध : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 9:14AM | Updated Date: Oct 11 2019 9:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि यदि तुर्की सीरिया में हथियारों का अंधाधुंध इस्तेमाल कर जातीय नरसंहार को अंजाम देता है तो उसे कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों से यह बात कही। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘ यदि तुर्की इस तरह से कार्य करता है जोकि असंगत, अमानवीय अथवा सीमा को पार करने वाली हो तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति के अनुसार अमेरिका उस पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा।’’  यदि तुर्की जातीय नरसंहार, सैन्य उपकरणों एवं हथियारों का दुरुपयोग और आम नागरिकों के खिलाफ हमले करता है तो उसे कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। इससे पहले तुर्की ने बुधवार को उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाली सेना और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले कर अपने सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है। तुर्की का कहना है कि वह अपनी सीमा के नजदीक सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए यह हमले कर रहा है। तुर्की के इस सैन्य अभियान की अरब लीग, यूरोपीय संघ के सदस्यों समेत पश्चिमी देशों ने भी आलोचना की है। गौरतलब है कि अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाके सीरिया में अपने सहयोगियों के साथ इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »