19 Apr 2024, 08:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी अफगानिस्तान में हिंसक झड़पों में 6000 से अधिक परिवार विस्थापित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 4:22PM | Updated Date: Oct 10 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तालुकान। अफगानिस्तान के उत्तरी ताखर प्रांत में हाल  ही में आतंकवादी हिंसा और कबीलाई गुटों की झड़पों की वजह से छह हजार से अधिक परिवार विस्थापित हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद जावाद हेजरी ने बताया कि उत्तरी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़पों की वजह से हजारों परिवारों को किसी और स्थान पर जाने को मजबूर होना पड़ा है।
 
उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी तालुकान में लगभग 2500 परिवारों को शरण लेनी पड़ी है और कुंदुज प्रांत में भी यही हालात हैं तथा ताखर में 600 परिवारों को सहायता एजेंसियों की मदद लेनी पड़ी है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी भी यही डर सता रहा है कि तालिबानी हमलों की वजह से और अधिक परिवारों को किसी और जगह शरण लेनी पड़ सकती है। अफगानिस्तान में वर्ष 2001 से जारी हिंसा में 10 लाख से अधिक लोगों को  विस्थापित होना पड़ा है और फिलहाल जारी आतंकवादी हिंसा के चलते लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »