29 Mar 2024, 13:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने कभी परमाणु हथियार बनाना नहीं चाहा: खुमैनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:20AM | Updated Date: Oct 10 2019 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खुमैनी ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने कभी परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहा। देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि खुमैनी ने राजधानी तेहरान में अकादमिक विद्वानों के समूह के साथ एक बैठक में यह टिप्पणी की। खुमैनी ने कहा,‘‘ ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की क्षमता है, लेकिन अपनी इस्लामिक शिक्षा के कारण उसने कभी परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहा।’’ उन्होंने कहा कि परमाणु विज्ञान फायदेमंद है लेकिन क्योंकि इसके विकास में मानवता के प्रति कोई प्रेम नहीं है, इससे परमाणु आपदा आ सकती है।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »