20 Apr 2024, 01:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : तालिबान के खुफिया विभाग का प्रमुख गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 11:14AM | Updated Date: Oct 9 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान के खुफिया विभाग के प्रमुख मुल्ला नूरुद्दीन को मंगलवार को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत से गिरफ्तार कर लिया गया। गजनी प्रांत के गवर्नर आरिफ नूरी ने बताया कि अफगानिस्तान के विशेष सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाकर मुल्ला नूरुद्दीन को प्रांत के वाघाज जिले से गिरफ्तार किया है। आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण मुल्ला नूरुद्दीन के अलावा उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान पिछले करीब दो दशकों से तालिबान के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इसके अलावा वर्ष 2015 से इस्लामिक स्टेट भी अफगानिस्तान में काफी सक्रिय बना हुआ है जिसके कारण वहां सुरक्षा संबंधी अस्थिरता बनी हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »