20 Apr 2024, 16:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शस्त्र पूजन कर भरेंगे राफेल जेट में उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:31PM | Updated Date: Oct 8 2019 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन वेहद अहम होने जा रहा है।  भारतीय वायुसेना 87वां ‘वायुसेना दिवस’ मना रही है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो के साथ बैठक करेंगे और बोर्डोक्स में वह पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे। बोर्डोक्स में ही वह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने के लिए पेरिस पहुंच चुके हैं। इस बीच, राफेल विमान रिसीव करने से पहले रक्षा मंत्री ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
एमनुएल मैक्रों और राजनाथ सिंह की ये बैठक करीब 35 मिनट तक चली। राजनाथ सिंह ने इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान इस लेवल की बातचीत में भारत की ओर से 8 लोग शामिल हुए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के अवसर पर मंगलवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजा करेंगे। विधिवत शस्त्र पूजा के बाद रक्षामंत्री फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट से खरीदे गए लड़ाकू विमान राफेल का अधिग्रहण करेंगे और विमान में उड़ान भी भरेंगे। राफेल उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस लड़ाकू विमान है। दसॉल्ट के साथ हुए सौदे की पहली खेप में भारत विजयादशमी के मौके पर 36 राफेल विमान हासिल करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »