29 Mar 2024, 19:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव की मौत के कारणों का पता लगाने के प्रति कटिबद्ध हैं गुटेरेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 3:25PM | Updated Date: Oct 8 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव डैग हम्मरास्कोजल्ड की  हवाई दुर्घटना में हुयी मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच जारी रखने के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। बयान के अनुसार हादसे की जांच कर रहे एमिनेंट पर्सन को विमान के दुर्घटना के कारणों के बारे में नयी सूचना  हाथ लगी है। विमान सितम्बर 1961 में दुर्घटनाग्रस्त होकर  नॉर्दन रोहडेसिया (अब जाम्बिया) में गिर गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव और उनके साथ गये 15 लोग मारे गये थे।
 
दुर्घटना के वर्ष गुजर जाने के बाद भी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा था अथवा षडयंत्र और इस पर बहस चल रही है। इस संबंध में मिली नयी सूचना के तहत हादसे को सुनियोजित योजना बताया गया है। जहां पर विमान गिरा था वह कांगो के विद्रोहियों का इलाका था  और वहां विदेशी अर्धसैन्य बल और विदेशी खुफिया  कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी मिली है। गुटेरेस ने  संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव की मौत की सच्चाई का पता लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी नयी सिरे से जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा,‘‘ हमे हम्मरास्कोजल्ड और उनके साथ गये 15 लोगों की कसम है, हम सच्चाई का पता लगायेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »