28 Mar 2024, 14:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की ने सीरिया में सैन्य शिविर पर हवाई हमला किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 12:38PM | Updated Date: Oct 8 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। तुर्की ने सीरिया के हसख प्रांत में सुरक्षा बलों की अरब कुर्दिश इकाई के सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘तुर्की के लड़ाकू विमानों ने अल मालिकिया शहर में स्थित कुर्दिश सुरक्षा बलों के मुख्यालय पर हवाई हमला किया। ’’ कुर्दिश सुरक्षा बलों ने कुछ दिन पहले कहा था कि अमेरिका ने उत्तरी सीरिया में तुर्की सीमा पर तैनात अपने सुरक्षा बलों को वापस बुला लिया है जो कुर्द सहयोगियों के साथ किए गए समझौतों का उल्लंघन है। इसके अलावा तुर्की के राष्ट्रपति तय्यिप एर्डोगन ने कहा है कि अमेरिका सुरक्षा बल उत्तरी सीरिया से वापस जा रहे है जहां तुर्की ने कुर्दिश सुरक्षा बलों के खिलाफ सैन्य अभियान की योजना बनायी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »