23 Apr 2024, 20:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली में जहाज दुर्घटना में कम से कम चार की मौत, 25 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:26AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। इटली के दक्षिणी लांपीदुसा द्वीप  के समीप एक जहाज दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है और 25 अन्य लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने दिन में कहा था कि लांपीदुसा में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने  की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 30 अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
कार्यालय प्रवक्ता चार्ली याक्स्ले ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक ताजा जानकारी के अनुसार तटरक्षक बलों ने चार लोेगों के शव बरामद कर लिए हैं और 25 अन्य लापता हैं। अन्य लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद 22 लोगों को बचा लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »