26 Apr 2024, 04:23:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 10 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 2:53AM | Updated Date: Oct 8 2019 2:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में नांगरहार प्रांत के जलालाबाद में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गये। स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने वीडियो बयान में बताया कि जलालाबाद में स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 1630 बजे हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गये और 27 अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि विस्फोटक को एक मोटरसाइकिल पर रखा गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »