18 Apr 2024, 23:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गनी ने किया विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता को बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 1:09AM | Updated Date: Oct 7 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सिब्गतुल्ला अहमदी को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गनी ने अहमद को उनके हालिया गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति ने मीरवाइस नैब को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के कार्यालय का कार्यवाहक नियुक्त किया है। अनुमान जताया जा रहा है कि अहमदी को तालिबान प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा को लेकर किये गये ट्वीट के कारण बर्खास्त किया गया है। उन्होंने लिखा था, ‘‘हमने सभी अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया बहाल करने के लिए की जा रही क्षेत्रीय और वैश्विक कोशिशों को देखा है। 

हम अफगानिस्तान में शांति स्थापना के लिए प्रयासरत क्षेत्र और विश्व के सभी देशों का स्वागत करते हैं। ये देश अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच सीधी वार्ता कराने का प्रयास कर रहे हैं जिनकी मैं विशेष तौर पर सराहना करता हूं।’’ सिद्दीकी ने तालिबान और पाकिस्तानी नेतृत्व के बीच बैठक की आलोचना की थी और कहा था कि इससे शांति प्रक्रिया में कोई मदद नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा था कि एक ऐसे समूह की मेजबानी करना जो लगातार हिंसा की वारदात को अंजाम दे रहा है, दो देशों के बीच संबंधों के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »