25 Apr 2024, 13:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मादुरो ने रूस से आर्थिक समझौतों का किया स्वागत ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 11:32AM | Updated Date: Oct 6 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। वेनेजुएलाई राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने रूस के साथ हुए कई आर्थिक समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी। मादुरो ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव के साथ बैठक के बाद इन समझौते को लेकर घोषणा की। बोरिसोव और वेनेजुएला के उद्योग एवं राष्ट्रीय उत्पादन मंत्री तारेक जैदान एल ऐसामी ने शनिवार को इन समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
 
मादुरो ने अपने संबोधन में कहा कि रूस के साथ हुए ये समझौते वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था के सुधार में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि रूस और वेनेजुएला अपने बीच सैन्य सहयोग पर भी काम कर रहे हैं। वेनेजुएलाई नेता के अनुसार, भविष्य में एक ऐसी वित्तीय प्रणाली स्थापित की जाएगी जो डॉलर पर निर्भर नहीं होगी। मादुरो ने कहा, ‘‘प्रतिबंध और आर्थिक युद्ध अब बस बहुत हो गये।’’ 
 
बोरिसोव ने शनिवार को घोषणा की थी कि वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के संदर्भ में रूस और वेनेजुएला अपने संबंधों को एक नये स्तर पर लेकर जा रहे हैं। अमेरिकी और इसके सहयोगियों के दबाव के बीच रूस वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का समर्थन कर रहा है। अमेरिका और इसके सहयोगियों ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुएडो का समर्थन किया है, जिन्होंने इस वर्ष जनवरी में सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »