20 Apr 2024, 02:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रुस के निचले सदन के स्पीकर को उत्तर कोरिया से वार्ता का न्योता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 10:02AM | Updated Date: Oct 6 2019 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुसी संसद के निचले सदन के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोदिन को उत्तर कोरिया की तरफ से वार्ता के लिए आधिकारिक रुप से न्योता दिया गया। उत्तर कोरिया के साथ संबंधों पर रूसी संसदीय समूह के समन्वयक काजाबेक तेयसेव ने इसकी जानकारी दी। तेयसेव ने कहा, ‘‘मुझे यकिन है कि वोलोदिन अगले वर्ष उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। उन्हें इसके लिए आमंत्रण मिला है और उनकी वहां जाने की योजना है। इस दौरे पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं।’’ अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच प्योंगयाग में प्रस्तावित वार्ता शनिवार को रद्द होने के बाद यह घोषणा की गयी है। प्योंगयांग के मुख्य वार्ताकार किम मयोंग गिल ने कहा है कि यह वार्ता इसलिए रद्द की गयी क्योंकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कोई मूल्यवान प्रस्ताव पेश नहीं किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हालांकि कहा कि उनकी उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ इस संबंध में अच्छी बातचीत चल रही है। उत्तर कोरिया के प्रतिनिधमंडल ने इस वर्ष के अंत तक वार्ता करने की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उंग के बीच जून 2018 में सिंगापुर में बैठक हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »