19 Apr 2024, 15:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में तेल पाइपलाइन में हमले से गुआमुएस नदी दूषित : इकोपेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 10:00AM | Updated Date: Oct 6 2019 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया के ट्रांसेंडिनो पाइपलाइन में हमले के बाद तेल के रिसाव के कारण गुआमुएस नदी दूषित हो गयी। कोंलबिया की तेल कंपनी इकोपेट्रोल ने इसकी जानकारी दी। कंपनी के अनुसार यह हमला शनिवार को स्थानीय समयानुसार 1339 बजे ओरिटो में हुआ। इकोपेट्रोल कंपनी ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, ‘‘इस हमले के कारण पाइपलाइन टूट गयी और इलाके में तेल रिसाव हो गया जिससे गुआमुएस नदी दूषित हो गयी।’’  कंपनी ने इस बारे में आपदा प्रबंधन अधिकारी को सूचित किया और उनसे तत्काल ही जरुरी कदम उठाने की मांग की है। कंपनी ने हालांकि इस हमले के पीछे किसका हाथ है इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। कंपनी के मुताबिक ट्रांसेंडिनो पाइपलाइन में इस साल 19 बार हमले किए गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »