लंदन। दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड में शनिवार को डबल डैकर बस पलटने के कारण 37 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। टोटनेस और पैग्न्टन के बीच राजमार्ग पर मलबे से यात्रियों को निकाला गया। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।