25 Apr 2024, 14:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्मेनिया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 2:46PM | Updated Date: Oct 5 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरेवन। अर्मेनिया के वेनेडजोर शहर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। अर्मेनियन इन्वेस्टिगेटिव कमेटी की प्रवक्ता नैरा हारुतयुनयान ने शनिवार को यह जानकारी दी। नैरा हारुतयुनयान ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 55 मिनट पर शहर के एक निजी आवास में गोलीबारी होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमें दो लोगों के शव मिले और छह घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और इस दौरान इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।’’ नैरा हारुतयुनयान के अनुसार अधिकारियों ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मामले में वेनेडजोर के एक निवासी को गिरफ्तार किया है जिसने अपना अपराध स्वीकार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »