24 Apr 2024, 01:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व मेयर ने घर में छिपा रखा था 13.5 टन सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 11:08AM | Updated Date: Oct 5 2019 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीनी पुलिस ने डैन्झाउ के एक पूर्व मेयर के घर के बेसमेंट से भारी मात्रा में खजाने की बरामदगी की है। आज कल भ्रस्‍टाचार हर देश में है भारत में ही नही विदेशों में भी लोग काला धन रखते है। चीन अखबार के ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक  चीन के बीजिंग में पुलिस ने एक अधिकारी के घर पर छापा मारा तो इसके घर से इतना सोना मिला जिससे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब भ्रष्ट अधिकारी के घर में छापामारी की तो उसके घर से 2 लाख 62 हजार करोड़ रुपये का 13.5 टन सोना मिला। पॉवरफुल कम्युनिस्ट अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने घूस में सोना लिया था।
 
संदिग्ध चीनी अधिकारी झांग की उम्र 58 साल है। वे हैनान प्रोविन्स में शीर्ष पद पर रह चुके हैं। उन्हें पद से हटा दिया गया है। यह भी माना जा रहा है कि उन्होंने कई लग्जरी विला भी घूस के तौर पर लिए। रिपोर्ट के मुताबिक, करप्शन इंस्पेक्टर ने इसी महीने 'झांग की' नाम के अधिकारी के घर छापा मारा था। छापे के दौरान कई संदिग्ध चीजें बरामद की गईं। अगर झांग पर लगाया गया आरोप सही साबित होता है तो वे चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा से भी अधिक धन रखने वाले व्यक्ति के तौर पर जाने जाएंगे। इस वक्त झांग को निगरानी में रखा गया है और जांच जारी है। बता दे, हैनान की राजधानी हैकोऊ के कम्यूनिस्ट पार्टी कमेटी में झांग सेक्रेटरी रह चुके हैं। उनके पास शहर के मेयर के बराबर अधिकार थे। इसके अलावा वे हैनान प्रोविन्स की स्टैंडिंग कमेटी के भी सदस्य थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »